लालकुआँ। होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (भारत सरकार) तथा सहकारिता मंत्रालय (उत्तराखंड सरकार) के सहयोग से संचालित प्रगतिशील किसानों के संगठन गंगा दुग्ध व कृषि उत्पादक संगठन सहकारी समिति लिमिटेड, इंदिरा नगर, बिंदुखत्ता, लालकुआँ (नैनीताल) द्वारा शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि यदि आप शुद्ध और विश्वसनीय खाद्य पदार्थों पर विश्वास रखते हैं तो यह संगठन आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यहां दूध, दही, पनीर, घी, खोया, मल्टीग्रेन आटा, गेहूं का आटा, विभिन्न मसाले, सरसों का तेल, अचार सहित अनेक दैनिक उपयोग के खाद्य उत्पाद 100 प्रतिशत शुद्धता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विशेष बात यह है कि उपभोक्ता अपनी उपस्थिति में उत्पादों को तैयार होते देख सकते हैं और संतुष्टि के साथ उन्हें घर ले जा सकते हैं। सभी उत्पाद किसानों के खेतों एवं डेरी से प्राप्त शुद्ध कच्चे माल से तैयार किए जाते हैं तथा उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों व .प्रदेशवासियों से अपील की है कि एक बार अवश्य सेवा का अवसर दें और स्थानीय किसानों के इस प्रयास को सहयोग प्रदान करें। इससे जहां उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री प्राप्त होगी, वहीं स्थानीय किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा और आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
होली के इस शुभ अवसर पर शुद्धता और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संदेश भी समिति द्वारा दिया गया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
