मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड में गणित विभाग द्वारा मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo सीमा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी. एससी. प्रथम वर्ष की छात्रा जिज्ञासा के ग्रुप, द्वितीय स्थान संयुक्त बी. एससी. तृतीय वर्ष के छात्र सूरज के ग्रुप तथा बी. एससी. प्रथम वर्ष के बिपिन सुठा के ग्रुप, तृतीय स्थान बी. एससी. द्वितीय वर्ष की ओशी नेगी ने प्राप्त किया। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों को हल्दूचौड के आस पास स्थित सरकारी प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को उपलब्ध कराया जायेंगे। उक्त प्रतियोगिता में महाविद्यालय के आने विभागों के प्राध्यापकों द्वारा छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।