स्कंद पुराण में वर्णित महादेवी वृन्दा का स्वरूप हैं माँ बानड़ी देवी, देशभर में गूँजी शक्तिपीठ की महिमा

ख़बर शेयर करें

 

माँ बानड़ी देवी मंदिर की दिव्य महिमा इन दिनों देश के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हो रही है। स्कंद पुराण के मानस खंड में वर्णित महादेवी वृन्दा को ही लोक परंपरा में माँ बानड़ी देवी के रूप में पूजित माना जाता है, जो माता विंध्यवासिनी एवं बाराही शक्ति के समन्वित स्वरूप के रूप में श्रद्धा का केंद्र हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

समुद्र तल से ऊँचाई पर स्थित यह प्राचीन अष्टकोणीय शक्तिपीठ न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि योग, तप और सिद्धि की पावन भूमि कपिल-क्षेत्र का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जहाँ भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की अखंड मान्यता आज भी जीवंत है।