नैनीताल इलेवन ने जीता पिच स्मैशर क्रिकेट टूर्नामेंट

ख़बर शेयर करें

बेरीपड़ाव। रिम्पी बिष्ट
कल सोमवार की रात्रि बेरीपड़ाव के खुर्पिया फार्म खेल मैदान में खेले गए पिच स्मैशर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-10) के फाइनल मैच मे नैनीताल इलेवन का मुकाबला खड़कपुर इलेवन के बीच खेला गया।
इस दौरान मैच में नैनीताल इलेवन ने टॉस जीतकर खड़कपुर को पहले बल्लेबाज़ी करने का आमंत्रण दिया, पहले खेलते हुए खड़कपुर इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में मात्र 72 बनाये, जिसे नैनीताल इलेवन की टीम ने आसानी के साथ प्राप्त कर लिये।
कार्यक्रम के उदघोषक रिम्पी बिष्ट, मानस तिवारी व पंकज गोस्वामी थे। अंपायर- मनीष राणा व विक्की राणा थे।
यहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमलेश चंदोला, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा दीपेंद्र कोश्यारी व भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडेय ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवा नशा संस्कृति से दूर रहता है, और उसका शारीरिक व मानसिक विकास होता है, व उनकी विशिष्ट पहचान बनती है।
इस अवसर पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष जुगल राणा, उपाध्यक्ष मानस तिवारी, सचिव कार्तिक गोस्वामी, उप सचिव पवन बोरा, एवं सहयोगकर्ता करन राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह राणा, शिवसेना नेता चंदन सिंह राणा, मदन रौतेला, मनोज सिंह, भाजपा नेता विक्की पाठक, दिनेश राणा, कमल खोलिया, प्रदीप राणा, विक्की राणा, मनीष राणा, दीपक रौतेला, अमन बिष्ट, पंकज जोशी, तरुण भट्ट, हर्षित बिष्ट, प्रशांत राणा, अर्जुन सहित तमाम लोग उपस्थित थे।