हरेला महोत्सव पर बृक्षारोपण

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी/ हरेला महोत्सव के अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हल्द्वानी वन प्रभाग कार्यालय प्रांगण में बाबू लाल प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में प्रभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अनेकों प्रकार के फलदार पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी महोदय द्वारा वनों के संवर्धन एवं संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और सभी से यह अपेक्षा की गई कि भविष्य में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण संबंधी कार्य किए जाते रहेंगे और विशेषकर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी होने के नाते हमारा परम कर्तव्य बन जाता है कि हम पर्यावरण के दृष्टि से वृक्षों का रोपण के साथ साथ उनकी सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देवें।

यह भी पढ़ें 👉  मां अवंतिका कुंज शक्तिपीठ में जन्माष्टमी के पावन पर्व पर किसने रखी सुरक्षा की अभेद्य ढाल? एक अनूठी भेंट ने खींचा सभी का ध्यान!

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान हरि कृष्ण,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी  बी0 एस0 मेहता वन क्षेत्राधिकारी, छकाता, श्रीमती अंजू तिवारी,  अनिल कपिल,  रमेश सिंह नेगी,  मनोज कुमार पाण्डेय, मानचित्रकार,  हिमांशु पाठक, लेखाकार, विक्रम, वैयक्तिक सहायक सहित अनेकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया गया l

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ की फिजाओं में गूंजने वाली है किसकी जयकार? अंबेडकर पार्क में शनिवार शाम 5:30 बजे उठेगा रहस्य से पर्दा!

इसी क्रम में प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की कल दिनांक 17 जुलाई 2023 को प्रभाग के छकाता रेंज अंतर्गत गौलापार वन क्षेत्र में हरेला महोत्सव के अवसर पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है, जिसमें समस्त क्षेत्रीय वासियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यालय अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  थिएटर के अंधेरे में दिखा वह अलौकिक रूप... जब अचानक भाव-विभोर हो उठे सांसद, क्या था पर्दे का रहस्य?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad