देहरादून। उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल हाल ही में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मिला और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से संबंधित विषयों पर प्रस्तावित त्रैमासिक बैठक को शीघ्र आयोजित किए जाने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने गृह विभाग को बैठक शीघ्र आयोजित कराने के निर्देश दिए। संगठन की ओर से इस सकारात्मक पहल के लिए मुख्य सचिव का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
बताया गया कि प्रस्तावित बैठक में प्रदेश के सभी विभागों के सचिव तथा सभी जनपदों के जिलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहेंगे, जिससे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी चर्चा और समाधान की दिशा में ठोस निर्णय लिए जा सकेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में संगठन के संरक्षक गोवर्धन प्रसाद शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत, प्रांतीय महासचिव महिपाल सिंह रावत तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष विजय गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
