पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05045/05046 लालकुआँ–राजकोट–लालकुआँ साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया गया है। अब यह विशेष ट्रेन अप्रैल माह में 4 अतिरिक्त फेरों के लिए चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 05045 लालकुआँ–राजकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार को लालकुआँ से दोपहर 12:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, फुलेरा, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, जोधपुर, समदड़ी, जालोर, भीलड़ी, पाटन, महेसाणा, वीरमगाम, सुरेन्द्रनगर और वांकानेर होते हुए शाम 6:10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
वापसी में 05046 राजकोट–लालकुआँ विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजकोट से रात 10:30 बजे प्रस्थान कर वांकानेर, सुरेन्द्रनगर, महेसाणा, भीलड़ी, जालोर, जोधपुर, डेगाना, मकराना, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, कासगंज, बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा होते हुए तीसरे दिन प्रातः 5:15 बजे लालकुआँ पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 11 शयनयान श्रेणी, 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे। इससे उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
