धामी जी की विकासपरक चमक के आगे बुझी हुई लालटेन समान है विपक्ष: तरुण पंत

ख़बर शेयर करें

 

भाजपा कार्यसमिति सदस्य बोले—युवा नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिख रहा उत्तराखंड; जनसेवा के दम पर मुख्यमंत्री धामी लगाएंगे जीत की हैट्रिक

देहरादून: धामी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड कार्यसमिति सदस्य तरुण पंत ने प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और विकास की चमक के सामने आज उत्तराखंड में विपक्ष एक बुझी हुई ‘पुरानी लालटेन’ की तरह अपनी प्रासंगिकता खो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की देवतुल्य जनता आज स्पष्ट रूप से देख रही है कि किस प्रकार एक युवा और दूरदर्शी नेतृत्व राज्य को प्रगति के पथ पर आगे ले जा रहा है।

विजनरी नेतृत्व और धरातल पर उतरती योजनाएं तरुण पंत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यपद्धति में वर्तमान के साथ-साथ भविष्य का स्पष्ट विजन होता है। भाजपा सरकार में योजनाएं विशेषज्ञों के गहन मंथन और वैज्ञानिक अध्ययन के बाद तैयार की जाती हैं, जिससे किसी परिवार विशेष का नहीं, बल्कि संपूर्ण जनमानस का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड जिस तेजी से हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, वह युवा मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कार, साधना और सफलता: नायब तहसीलदार बनीं शिवांगी बिष्ट, उपहार में मिली 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' बनी प्रेरणा का पावन प्रतीक

कांग्रेस की अंदरूनी कलह और टिकट बिक्री पर कड़ा प्रहार विपक्ष पर निशाना साधते हुए पंत ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चर्चित स्टिंग का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस में संगठन की नीतियां जनसेवा नहीं बल्कि स्वार्थ और टिकटों की सौदेबाजी पर टिकी हैं। वहां टिकट जनसमर्थन से नहीं, बल्कि बोली लगाकर तय होते हैं, जिसके कारण चुनाव से पहले ही पार्टी में सिर-फुटौव्वल और अंतर्कलह शुरू हो जाती है। इसके विपरीत, भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र और निरंतर सर्वे प्रक्रिया के आधार पर टिकट दिए जाते हैं, जिससे जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद भी अपने क्षेत्र में 24 घंटे जनता की सेवा में सक्रिय रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव में 2 अक्टूबर से होगा स्टेट लेवल वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेगा ₹21 हजार का पुरस्कार

धरातलीय संवाद और कुशल आपदा प्रबंधन तरुण पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के दौरान गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर जनता का दर्द समझा है। चारधाम यात्रा के दौरान आई प्राकृतिक आपदाओं में देश-विदेश से आए तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाकर धामी सरकार ने अपनी प्रशासनिक क्षमता और आपदा प्रबंधन का लोहा पूरे देश में मनवाया है। आज पूरा देश और मीडिया उन्हें केवल एक ऊर्जावान युवा नेता ही नहीं, बल्कि एक परिपक्व और संवेदनशील प्रशासक के रूप में देखता है।

यह भी पढ़ें 👉  मृत्युलोक से पितृ-मुक्ति का वह अलौकिक द्वार: आखिर क्यों मात्र एक बूँद जल में समाया है समूची पृथ्वी दान और सहस्र तीर्थों का महापुण्य?

संगठन की निष्ठा और हैट्रिक का संकल्प भाजपा संगठन के अनुशासन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कुशल मार्गदर्शन में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव की तारीखों की परवाह किए बिना वर्ष के 365 दिन जनसेवा में जुटा रहता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अपार आशीर्वाद से आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऐतिहासिक जीत दर्ज कर उत्तराखंड की राजनीति में मुख्यमंत्री पद की हैट्रिक का नया स्वर्णिम अध्याय लिखेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad