उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दुचौड में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के तत्वधान में उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया. मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा प्रोजेक्ट ऑफिसर एंटरप्रेन्योरशिप एक्सपर्ट भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद और नोडल अधिकारी डॉ विपिन चंद्र जोशी ने कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राओं को उद्यमिता हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में डॉ हेमलता गोस्वामी,डॉ भगवती देवी एवं डॉ मनोज कुमार जोशी तथा अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यशाला के लक्ष्य एवं उद्देश्य के प्राप्ति हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया. कार्यशाला में महाविद्याल में 81 छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन तथा ऑन स्पॉट पंजीकरण कर प्रतिभाग किया गया। इस कार्यशाला में उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया गया. पूर्व छात्र उद्यमी यामिनी जोशी को सेट फंड के रूप में 75000 की धनराशि उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की गई.यामिनी जोशी ने अपनी सफलता की कहानी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की.