खटीमा में पंकज सिंह ने पुत्र के जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण, बच्चों को वितरित की कॉपी-पेंसिल

ख़बर शेयर करें

खटीमा (उत्तराखण्ड)। समाजसेवी एवं उत्तराखण्ड क्रांति दल खटीमा के युवा नेता पंकज सिंह ने अपने पुत्र लोकेश सिंह मनोला के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया। इस विशेष दिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने वृक्षारोपण किया तथा गरीब, असहाय और जरूरतमंद नन्हें बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि बच्चों के जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है। वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है, वहीं जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत की जा सकती है।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम के अंत में पंकज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया।