लालकुआं की निर्धन बस्ती में पंखुड़ियाँ समिति ने चलाया कपड़ा वितरण अभियान

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं की निर्धन बस्ती में पंखुड़ियाँ समिति ने चलाया कपड़ा वितरण अभियान
लालकुआं।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने लालकुआं की निर्धन बस्ती में कपड़ा वितरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल कपड़े वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इस सेवा कार्य से कई परिवारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, जिसने सभी कार्यकर्ताओं को आत्मिक संतोष प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्रवाल के नए आवास पर गूंजे वैदिक मंत्र, गृह प्रवेश पर लगा शुभचिंतकों का तांता

उन्होंने कहा, कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”
इस अवसर पर पवन पाठक व राजेन्द्र प्रसाद उपस्तिथ थे।