इज्जतनगर मंडल में नवीनीकृत मंडल क्रीड़ा कार्यालय का उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएँ

ख़बर शेयर करें

 

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में नवीनीकृत मंडल क्रीड़ा कार्यालय का उद्घाटन फलक का अनावरण एवं फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर सुश्री वीणा सिन्हा ने कहा कि मंडल के खिलाड़ियों को अधिक से अधिक उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में बिना किसी बाधा के उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए विभाग की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि नवीनीकृत कार्यालय उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को विभागीय एवं खेल संबंधी कार्यों के संचालन में काफी सहूलियत मिलेगी और खेल गतिविधियों को नई गति प्राप्त होगी।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री मनोज कुमार, सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी, मंडल क्रीड़ा सचिव इज्जतनगर श्रीमती गीता शर्मा सहित अनेक खिलाड़ी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad