सक्षम के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत का जन्मदिवस हल्द्वानी में भव्य रूप से मनाया गया, ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केन्द्र’ के शुभारम्भ का हुआ शंखनाद 

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। सक्षम के प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत का जन्मदिवस आज मुखानी क्षेत्र, हल्द्वानी में अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय दायित्व धारी शुभाष बोस जी प्रांतीय सचिव कपिल रतूड़ी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विरेन्द्र मुडेपी, प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत जय श्री भण्डारी सविता प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख विनोद जोशी जिला सचिव सक्षम सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ललित पंत के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सक्षम संगठन निरंतर समाजसेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई। देहरादून स्थित झाझरा में स्थापित होने जा रहे ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केन्द्र’ के आगामी 28 अप्रैल 2026 को होने वाले शुभारम्भ कार्यक्रम का आज विधिवत शंखनाद किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस सेवा केन्द्र को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी कदम बताया। 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ‘धीमहि दिव्यांग सेवा केन्द्र’ दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा और समाज में समावेशी विकास की भावना को और सशक्त करेगा।

इस अवसर पर जन्मदिवस की खुशियों को साझा करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, उत्साह और संगठनात्मक एकता का वातावरण देखने को मिला। सभी ने मिलकर ललित पंत के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए संगठन की सेवा गतिविधियों को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प दोहराया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad