माँ अवंतिका कुंज में गूंजे माता के जयकारे, भव्य कलश यात्रा के साथ शीतला माता की नई मूर्ति स्थापित

ख़बर शेयर करें

 

मातृशक्ति की आस्था से सराबोर हुआ लालकुआँ, नव निर्मित भव्य मंदिर में वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ धार्मिक अनुष्ठान, 14 नवंबर को सुंदरकांड एवं विशाल भंडारा

लालकुआँ। प्रसिद्ध शक्तिस्थल माँ अवंतिका कुंज परिसर में नव निर्मित भव्य शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नई मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर आज नगर में मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण इस यात्रा ने नगर के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। माता के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी संजीव बर्तन भंडार के संचालक श्रीमती दुर्गावती यादव एवं रविन्द्र यादव के सौजन्य से शीतला माता मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य स्वरूप प्रदान किया गया तथा नई मूर्ति की स्थापना की गई। यादव परिवार द्वारा माता को दो विशाल घंटे भी श्रद्धापूर्वक अर्पित किए गए। मंदिर के नवनिर्मित स्वरूप ने माँ अवंतिका कुंज की धार्मिक गरिमा को और अधिक भव्यता प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसंस्कृति, सुर-ताल और सितारों की चमक के साथ 26वें शरदोत्सव मेले का भव्य समापन

मंदिर में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान आचार्य पं. चन्द्रशेखर जोशी तथा जगदीश पंत द्वारा पूर्ण वैदिक रीति-विधान के साथ सम्पन्न कराए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता शीतला के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की।

धार्मिक आयोजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

इस पावन अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मंदिर समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, महामंत्री भुवन पांडे  व्यवसायी कमलेश यादव, विशाल यादव सभासद योगेश उपाध्याय, पियूष मिश्रा, प्रेमनाथ पंडित, विमल चौधरी, दीप चन्द्र लोहनी, एडवोकेट हरीश नैनवाल, हेमंत पांडे, आनंद सिंह रजवार, अमित अग्रवाल, अभय तिवारी दीपू नयाल, कमल मिश्रा, अक्षय भट्ट,  बीना जोशी गीता भट्ट, मीरा बोरा, चन्द्रा खाती, महेश चौधरी, भवानी शंकर तिवारी, रौनक कनवाल, विवेक गुप्ता, भोला रौन, दीपा पांडेय, मंजू बिष्ट, रेखा यादव, राजलक्ष्मी पंडित, परितोष बिष्ट, रेखा देवी, बबली भट्ट, शोभा बिष्ट, गीता मियान, कमला जोशी, मंजू तिवारी, मीनू पांडे, दीपा खाती, फूलवती यादव, मोहिनी जीना, रेनू बिष्ट, गीता बिष्ट, विमला देवी, गीता नैनवाल एवं आशा पाठक सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमन्त्री धामी ने किया 'पर्वत से सागर तक : भगत सिंह कोश्यारी' पुस्तक का लोकार्पण 

 14 नवंबर को सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा

शीतला माता मंदिर में धार्मिक आयोजन के उपलक्ष्य में **14 नवंबर को सुंदरकांड पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक श्रीमती दुर्गा यादव एवं रविन्द्र यादव ने श्रद्धालुओं से सुंदरकांड पाठ में सम्मिलित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ माँ अवंतिका के दरबार पहुंचे फिल्म 'हनुमान अंश' के अभिनेता गुलशन पांडे, 'शैल शक्ति' से खास बातचीत में युवाओं को दिया बड़ा संदेश

माँ शीतला के नवनिर्मित भव्य मंदिर में श्रद्धा, सेवा और समर्पण के इस आयोजन ने माँ अवंतिका कुंज की आध्यात्मिक आभा को और अधिक दिव्य बना दिया है। धार्मिक आस्था के इस संगम में मातृशक्ति की सहभागिता और यादव परिवार की सेवा भावना विशेष रूप से सराहनीय रही।  । इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी दिलीप कपूर द्वारा हनुमान चालीसा का वितरण किया गया

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad