कोडिंग प्रतियोगिता में स्नेहा बिष्ट ने हासिल किया तीसरा स्थान, बढ़ाया परिवार और विद्यालय का मान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रतिभा, मेहनत और तकनीकी कौशल के दम पर स्नेहा बिष्ट ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए INNOVISTA 2026 की कोडिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी में आयोजित INNOVISTA 2026 के अंतर्गत TECH GEEKS CLUB की ओर से कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें चिल्ड्रन्स एकेडमी की छात्रा स्नेहा बिष्ट ने सीनियर कैटेगरी में प्रतिभाग करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में स्नेहा के प्रदर्शन और तकनीकी कौशल की सराहना करते हुए उन्हें Certificate of Achievement प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बेटी की इस उपलब्धि पर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसके परिश्रम, लगन और निरंतर सीखने की इच्छा का परिणाम है। उन्होंने स्नेहा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।
स्नेहा की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में गर्व एवं उत्साह का माहौल है।