जन्मदिन पर माँ अवंतिका के दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता पवन रस्तोगी का हुआ सम्मान

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी पवन रस्तोगी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर माँ अवंतिका मंदिर में उन्हें माँ की चुनरी ओढ़ाकर भावपूर्ण सम्मान दिया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने उनके यशस्वी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
माँ अवंतिका मंदिर के आचार्य पंडित चंद्रशेखर जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर पवन रस्तोगी को माँ की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि पवन रस्तोगी लंबे समय से समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी हरीश मेर सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन मंदिर परिसर में उपस्थित रहे और सभी ने पवन रस्तोगी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के भाव के साथ संपन्न हुआ।