राजतिलक के साथ हुआ एसआरआई महिला रामलीला का समापन।

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट

कल गुरुवार को एसआरआई संस्था द्वारा सर्वप्रथम शीशमहल रामलीला कमेटी के सदस्यों का स्वागत व सम्मान किया संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि शीशमहल रामलीला कमेटी ने हमें भरपूर सहयोग दिया है जिसके कारण वो धन्यवाद व सम्मान के पात्र हैं।
संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी व अन्य सदस्यों ऊषा मुकेश, शालिनी गुप्ता, राधा मिश्रा, मीनू डंगवाल, प्रीति जोशी, निर्मला लटवाल, सीमा देवल आदि ने सभी कमेटी के पन्द्रह सदस्यों को शाल ओढ़ाकर उनको आभार व्यक्त किया ।

रामलीला में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने दीप प्रज्वलित करते हुए कहा कि रामलीला मंचन से बच्चों को रामायण की कथा को करीब से समझने और अच्छे संस्कार विकसित करने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

शीशमहल रामलीला मैदान में चल रही है महिला रामलीला का भव्य समापन रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के भव्य मंचन के साथ हुआ।

अंतिम दिन रामभक्ति से ओतप्रोत माहौल में रामराज बैठे त्रैलोका हर्षित भये , गए सब शोका के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।

यहां डायरेक्टर मुकेश कुमार जोशी के निर्देशन में अहिरावण वध, मकरध्वज हनुमान मिलन, काल का प्रवेश, अहंकारी रावण वध व श्रीराम राजतिलक की लीला का अनुपम व आकर्षक मंचन किया गया।
इस दौरान लीला देखने भारी जनसैलाब उमड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया

 

आयोजक एसआरआई संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि रामलीला जैसे आयोजनों को बच्चों के नैतिक और सांस्कृतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

रामलीला का सफल संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया।

यहां श्री राम की भूमिका में मानसी रावत, लक्ष्मण-अंशिका जीना, हनुमान- तनुजा जोशी, रावण – दीपा कोश्यारी, सुग्रीव – नीलम लोहनी,
अंगद – विनीता जोशी और कामिनी पाल, आशा शर्मा, मेघनाथ-मंजू बिष्ट, सुलोचना- ईशिका शर्मा,
सखी-भावना पोखरियाल , पंडित गीता उप्रेती, नल नील – चित्रांशी, प्रांजलि, काली मां-दीपा तिवारी व
बंदरों की भूमिका में अन्य बच्चों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता, संगीत निर्देशक मोहन चन्द्र जोशी, तबलावादक कुश पांडे, महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट, योगिता बनोला, ईशिका शर्मा, योगेन्द्र साहू, राधा मिश्रा, विमला डंगवाल, सुरेंद्र रौतेला, योगेश भोज, हर्षवर्धन जोशी, अजय कुमार, मनोज गुणवंत, अजय कुमार, विकास राठौर, पंकज बत्रा, गिरीश चन्द्र तिवारी, मनोज कुमार तिवारी, दिनेश फुलारा, विक्रम सिंह ढंगवाल, पुष्पा संभल, केशव दत जोशी, समीर शुक्ला, तारा चन्द्र उप्रेती, गौरव जोशी, केशव दत्त तिवारी, एनडी तिवारी, मोहन अधिकारी, नारायण दत्त सनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी, पंचेश्वर मंदिर के अध्यक्ष गोपाल भट्ट, डॉ नीरज वार्ष्णेय सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ थे।