खटीमा शहीद स्मारक पहुंचे दर्जा मंत्री हुकम सिंह कुंवर और मोहन पाठक, आंदोलन के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खटीमा। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) हुकम सिंह कुंवर और राज्य आंदोलनकारी खेल परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) मोहन पाठक ने आज खटीमा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। दर्जा मंत्री बनने के बाद पहली बार खटीमा शहीद स्मारक पहुंचे दोनों नेताओं ने वहां शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कहा कि आज हम जिस पृथक उत्तराखंड राज्य में हैं, वह इन महान शहीदों के सर्वोच्च बलिदान और आंदोलनकारियों के कड़े संघर्ष का ही परिणाम है। उनके इस अद्वितीय योगदान को राज्य हमेशा याद रखेगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को निरंतर उचित मान-सम्मान देने और उनके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और स्थानीय लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
