हल्द्वानी ।
आरसेटी कुंवरपुर (नैनीताल ) में 25 फरवरी – 2026 से संचालित 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन हो गया है। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के 28 सदस्यों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिनमे से 19 सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण किया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मुकेश बेलवाल ( सफल उद्यमी बेलवाल भोग) ने प्रतिभागियों को 10 दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी । उन्होंने कहा प्रशिक्षण प्राप्त सभी लोग इस कार्य को अपने स्वरोजगार के रूप में अपनाएं। उन्होंने कहा सभी अपने उत्पाद के लिए मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम को आगे बढ़ाएं । श्री बेलवाल ने कहा शुरुआत के कुछ सालो में मार्केट बनाने के लिए अधिक परिश्रम तथा समय देना होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरीश सजवाण ने प्रशिक्षुओं को थ्योरी, प्रेक्टिकल, ऑयस्टर मशरुम उगाकर तथा बटन मशरुम के यूनिट का भ्रमण कराकर मशरुम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। साथ ही आरसेटी के फैकल्टीज द्वारा सफल उद्यमी के गुण, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमशीलता के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई। साथ में महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला प्रशिक्षु एवं महिला स्टाफ को सम्मानित भी किया गया ।
एन ए आर की असेसमेंट टीम देहरादून जीवन सिंह भंडारी एवं प्रीति भंडारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को लिखित एवं मौखिक मूल्यांकन भी किया गया। संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थी निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। साथ ही मार्च में संस्थान द्वारा प्रस्तावित सॉफ्ट टॉयज मेकिंग, पेपर कवर, लिफाफा, फाइल मेकिंग, ट्रेवल एवं टूरिस्ट गाइड, बांस और बेंत के उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रमो के बारे में सूचित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम करने हेतु इन नम्बरों– 05946 – 266095 , 8477009546, 8630886903, 9756947425 पर संपर्क करने को कहा गया ।
इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफलता के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
