फतेहपुर रेंज में बाघ का सफल रेस्क्यू, वन विभाग की तत्परता से टला खतरा

ख़बर शेयर करें

 

रामनगर वन प्रभाग की फतेहपुर रेंज में आज एक बाघ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने सतर्कता, सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अभियान को अंजाम दिया। संयुक्त प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते बाघ को सुरक्षित रेस्क्यू कर क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत कर अभियान को सफल बनाया। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पूरी सावधानी बरती गई।
प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस नीरज तिवारी ने इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन पर प्रभागीय वन अधिकारी सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और वन विभाग की तत्परता सराहनीय है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।