लालकुआं।
सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल चिकित्सालय में एक पुराने ट्रॉमा से पीड़ित कर्मचारी के बाएं घुटने के जोड़ में जमे लगभग 60 एमएल रक्त को सफलतापूर्वक निकालकर राहत प्रदान की गई। इस जटिल स्थिति में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव शंकर की कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय ने मरीज को बड़ी परेशानी से उबारा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित मरीज को पूर्व में घुटने में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण जोड़ में रक्तस्राव (हेमर्थ्रोसिस) की स्थिति बन गई थी। समय पर उपचार न मिलने से सूजन और असहनीय दर्द की समस्या उत्पन्न हो गई थी। जांच के उपरांत डॉ. शिव शंकर ने सावधानीपूर्वक प्रक्रिया अपनाते हुए घुटने के जोड़ से लगभग 60 एमएल रक्त निकाला। प्रक्रिया पूर्णतः सुरक्षित एवं चिकित्सकीय मानकों के अनुरूप संपन्न की गई।
उपचार के बाद मरीज को तत्काल आराम मिला तथा सूजन में उल्लेखनीय कमी देखी गई। चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार, डॉ. शिव शंकर ने न केवल तकनीकी दक्षता का परिचय दिया, बल्कि पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीज को मानसिक रूप से भी आश्वस्त रखा।
मिल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता और अनुभव का लाभ समय-समय पर कर्मचारियों को मिलता रहा है। मिल अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ देखरेख के कारण कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित हो पा रही हैं।
यह सफल उपचार एक बार फिर सिद्ध करता है कि सेंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल का चिकित्सालय आपात एवं जटिल परिस्थितियों में भी सक्षम और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में अग्रणी
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
