हल्दूचौड़ में अचानक गूंजने लगीं संवादों की आवाजें: नवरात्र 2026 से पहले अटल सभागार में खुला बड़ा राज!

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ (नैनीताल): शारदीय नवरात्र 2026 में मंच पर उतरने वाले पौराणिक पात्रों की गूंज अभी से सुनाई देने लगी है। श्री राम लीला कमेटी (रजि.) हल्दूचौड़ (तहसील लालकुआं) के तत्वाधान में इस वर्ष के भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां अनुशासित ढंग से शुरू हो चुकी हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़ परिसर स्थित ‘श्री अटल सभागार’ (रामलीला कार्यालय) में विधिवत पूजा-अर्चना और प्रार्थना के साथ तालिम (रिहर्सल) का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया।
प्रार्थना संपन्न होते ही जब मंच पर प्रभु श्री राम और श्री शत्रुघ्न के पात्रों ने अपने संवादों और सधे हुए अभिनय की पहली झलक पेश की, तो सभागार में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध रह गए। निर्देशक गणेश चंद फुलारा की देखरेख में पात्रों के संवाद अदायगी और भाव-भंगिमाओं को तराशने का काम शुरू हो गया है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी व गणमान्य लोग:
* कमेटी संरक्षक: उमेश चंद्र कबड़वाल (पूर्व प्रधान)
* उपाध्यक्ष: हरीश सिंह बिष्ट
* वरिष्ठ प्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधि: भुबन सिंह पंवार (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व उपसचिव कार्यकारिणी), इंदर सिंह बिष्ट (पूर्व प्रधान), दयाकिशन कबड़वाल (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य)
* क्षेत्र पंचायत सदस्य: देवेन्द्र तिवारी
* निर्देशन: गणेश चंद फुलारा (निर्देशक)
* अन्य प्रमुख सदस्य व सहयोगी: कैलाश चंद्र बमेटा, दयाकिशन बमेटा, कमलेश बमेटा, भुबन गरवाल, ललित भट्ट, हरीश चंद्र जोशी, सौरभ भट्ट, त्रिलोक कबड़वाल, गर्वित सुंठा, दिव्यांशु भट्ट, शंकर बमेटा, सरदार महेन्द्र सिंह, कोमल पांडे, देवेश गुणवंत, धीरज कांडपाल एवं पवन दुम्का।
आयोजकों के अनुसार, इस बार का मंचन तकनीक और अभिनय दोनों ही दृष्टियों से दर्शकों के लिए कई नए और हैरतअंगेज अनुभव लेकर आएगा। प्रतिदिन शाम को सभागार में सभी पात्रों की नियमित तालिम जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आचार्य ब्रजराज के श्रीमुख से अमरकथा का वाचन: क्या लोहाघाट के ऋषेश्वर धाम में खुलने जा रहा है कोई अलौकिक आध्यात्मिक द्वार?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad