तिरंगे की छांव में छुपा वो अनोखा जज़्बा: जब नन्हें कदमों ने लिख दी आज़ादी की एक नई दास्तां…

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां गायत्री फाउंडेशन, हल्द्वानी की ओर से रंगारंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विद्यायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की ने ध्वजारोहण कर किया.
कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि जीवन सिंह कार्की ने कहा कि देश की मजबूती आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता में निहित है। उन्होंने सभी से समाज में सौहार्द बनाए रखने तथा बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के उत्तराखंड प्रभारी अतुल गुप्ता, विशिष्ट अतिथि राष्ट्र सेविका समिति, अखिल भारतीय संगठन की क्षेत्रीय वाहिका नीमा अग्रवाल, डॉ. सुभाष चंद्रा, लक्षिता, गिरीश केसरवानी, भोला केसरवानी, मनोहर केसरवानी, मंजू केसरवानी, गीतू केसरवानी, अवधेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की आयोजक संस्था मां गायत्री फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष शशि द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पिछले सत्रह वर्षों से गरीब, जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा, संस्कार, प्रतिभा प्रदर्शन और सामाजिक सहभागिता के अवसर उपलब्ध कराकर उनके भीतर आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करना है।
शशि द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन भी इसी उद्देश्य की एक कड़ी है, ताकि जरूरतमंद और वंचित बच्चे भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें और उनमें देश के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।
रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। बच्चों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और बच्चों को बेहतर भविष्य देने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, सचिव अंकित द्विवेदी, जय प्रकाश तिवारी, रंजन चतुर्वेदी, शालिनी द्विवेदी, कामिनी पाल, आशा मनराल, क्रांति वर्मा, हिमानी सनवाल, डॉली, कमला वरियल, मीना पाठक व दिनेश पाठक सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।