आस्था और भक्ति का संगम: कालीचौड़ मन्दिर, गौलापार में 19 मार्च से शुरू होगा 21वाँ भव्य शतचंडी महायज्ञ

ख़बर शेयर करें

​ 
​काठगोदाम (नैनीताल)। वासन्तिक नवरात्रि के पावन अवसर पर गौलापार स्थित प्रसिद्ध कालीचौड़ मन्दिर में भगवती माँ काली की विशेष अनुकम्पा से 21वें भव्य पाटोत्सव एवं हवनात्मक शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कालीचौड़ मन्दिर प्रबन्ध समिति द्वारा आयोजित यह धार्मिक महोत्सव गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू होकर शनिवार, 28 मार्च 2026 तक चलेगा।
​कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
मन्दिर समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 19 मार्च (प्रथम दिवस) को प्रातः 8:30 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही नौ दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो जाएगी।
​प्रतिदिन के कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी:
​प्रातः 9:00 बजे से: माता का अभिषेक
​दिन में 1:00 बजे से: नित्य पंचांग पूजन
​दिन में 3:00 बजे से: पूजन एवं श्रृंगार
​सायं 4:00 बजे से: चंडी पाठ एवं हवन
​सायं 7:00 बजे से: आरती एवं भजन
​25 मार्च को होगा विशेष अष्टमी पूजन
बुधवार, 25 मार्च 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। इस दिन सायं 6 बजे से ‘महाअष्टमी सहस्रार्चन पूजन’ किया जाएगा और रात्रि 9 बजे प्रसाद वितरण एवं भण्डारे का आयोजन होगा।
​28 मार्च को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ होगा समापन
इस दस दिवसीय महोत्सव का समापन शनिवार, 28 मार्च 2026 को होगा। अंतिम दिन प्रातः 9 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे नवकन्या पूजन किया जाएगा और दोपहर 12 बजे से माता के भक्तों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है।
​समिति ने की सपरिवार पहुँचने की अपील
कालीचौड़ मन्दिर प्रबन्ध समिति ने क्षेत्र के सभी परम स्नेही भक्तजनों से निवेदन किया है कि वे इस यादगार नवरात्रि पर्व पर सपरिवार पधारकर माता के दरबार में हाजिरी लगाएँ और भगवती माँ काली का विशेष आशीर्वाद व पुण्य प्राप्त करें।
​भक्तजन अधिक जानकारी के लिए मन्दिर समिति के मोबाइल नंबर 9759695224 पर संपर्क कर सकते हैं या सोशल मीडिया हैंडल @Kalichaurdham के माध्यम से जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नागेश्वर महादेव मंदिर में जब गूंजी नैमिषारण्य की दिव्य वाणी: अयोध्या के महंत भी खिंचे चले आए, जानिए तीसरे दिन का वह आध्यात्मिक रहस्य जिसने भक्तों को भावविभोर कर दिया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad