लोकसंस्कृति और सितारों की चमक के साथ 26वें शरदोत्सव मेले का भव्य समापन

ख़बर शेयर करें

 

राकेश खानवाल के गीतों और हिमाचली-कुमाऊँनी नृत्यों पर झूमे दर्शक; बॉलीवुड अभिनेता गुलशन पांडे ने युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

हल्द्वानी। मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पारंपरिक चार दिवसीय 26वें शरदोत्सव मेले के चौथे एवं अंतिम दिन का शुभारंभ आज श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी में भव्य रूप से हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों—राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, नैनीताल के एसएसपी मंजुनाथ टीसी तथा फिल्म अभिनेता गुलशन पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री महेश शर्मा ने की।

समारोह की शुरुआत में संस्थान की सचिव पूनम चंद, नृत्यांगना एवं अभिनेत्री ईशानी चौहान और किरन चंद ने सभी अतिथियों को तिलक व बैज लगाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंच पर केक काटकर दर्जा राज्यमंत्री शंकर कोरंगा को जन्मदिन की शुभकामनाएँ भी दी गईं। संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष एवं निर्माता-निर्देशक विक्की योगी ने बताया कि 10 नवंबर से शुरू हुए इस पारंपरिक मेले का आज 13 नवंबर 2026 को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मायानगरी की चकाचौंध छोड़ आखिर क्यों लालकुआँ के इस पावन दरबार में नतमस्तक हुए चर्चित अभिनेता? दर्शन के बाद कही ऐसी बात कि भावुक हो उठे श्रद्धालु!

कार्यक्रम में जी.के. डिजिटल कलर वर्ल्ड के स्वामी अजय गुम्बर, एनएसडी (NSD) दिल्ली के पूर्व रंगकर्मी सी.डी. तिवारी, डायरेक्टर नेहा आर्य, बीकेजी ट्रेडर्स के प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार पांडे, ए.पी.एस. लामाचौड़ के एमडी भुवन चंद्र उपाध्याय, ट्रिपल ए मैनेजमेंट के जी.एस. रावत सहित गोविंद सिंह बगड़वाल, राजीव राठौर और नेहा जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मेहनत, शिक्षा और नशामुक्ति का संदेश समारोह को संबोधित करते हुए बॉलीवुड अभिनेता गुलशन पांडे ने कलाकारों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा कड़ी मेहनत करें और अपना लक्ष्य निर्धारित करें। कला के साथ-साथ पढ़ाई भी उतनी ही जरूरी है, इसलिए शिक्षा पर पूरा ध्यान दें और नशे से दूर रहें—यदि आप दृढ़ निश्चय कर लें तो मंजिल तक पहुँचने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें 👉  यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल में बाल मेले की धूम, बच्चों ने सीखी उद्यमशीलता और ड्रोन तकनीक की बारीकियां

लोकसंस्कृति और स्टार नाइट ने बांधा समां समापन संध्या में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, स्थानीय प्रतिभाओं और फिल्म स्टार नाइट की धूम रही, वहीं विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में:

  • हिमाचल की प्रसिद्ध डांसर एवं अभिनेत्री ईशानी चौहान व शीतल ठाकुर ने शानदार नृत्य से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
  • प्रसिद्ध नृत्यांगना किरन चंद ने पारंपरिक कुमाऊँनी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।
  • ‘क्रीम पाउडर’ गीत से लोकप्रिय हुए प्रसिद्ध लोकगायक राकेश खानवाल की सुरीली प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
  • फ्लाई विंग्स एकेडमी, हल्द्वानी की आकर्षक प्रस्तुति के साथ-साथ गुंजन आर्य, निकिता आर्य और हिमानी के नृत्य पर दर्शक झूम उठे।
  • कुमाऊँ सांस्कृतिक संस्था, बिंदुखत्ता की सीमा रावत ने जनजाति लोक नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि देवभूमि विरासत संरक्षण संस्थान की मीना राणा के नेतृत्व में चाँचरी व छोड़ा सहित कुमाऊँनी, गढ़वाली और जौनसारी लोकसंस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमन्त्री धामी ने किया 'पर्वत से सागर तक : भगत सिंह कोश्यारी' पुस्तक का लोकार्पण 

प्रतियोगिता के विजेताओं का होगा सम्मान मेले के चारों दिनों के दौरान निर्णायक मंडल द्वारा दर्शकों के बीच से मिस मेला क्वीन, मिसेज मेला क्वीन, बेस्ट ऑडियंस, बेस्ट कपल और बेस्ट किड्स का चयन किया गया, जिनके विजेताओं को नकद पुरस्कार (कैश प्राइज), ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर कोहली, सिमरन कोहली और मोहम्मद नबी ने किया। अंत में विक्की योगी ने मेले को सफल बनाने के लिए समस्त क्षेत्रवासियों, शासन-प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर प्रशासन एवं सभी प्रायोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad