अक्षय कुमार वध व लंका दहन देखकर दर्शक हुए आकर्षित व रोमांचित

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट

एसआरआई संस्था द्वारा शीशमहल काठगोदाम में आयोजित महिला रामलीला के आठवें दिन हनुमान जी ने किया लंका दहन, किया अक्षय कुमार का वध।

यहां लीला मंचन में दिखाया गया कि

समुद्र पार करने से पूर्व हनुमान जी अपनी शक्ति भूल गए थे। तब जामवंत ने उन्हें उनके बल और पराक्रम का स्मरण कराया। इसके उपरांत हनुमान जी आकाश मार्ग से लंका पहुंचे और अशोक वाटिका में माता सीता को खोजकर उन्हें भगवान श्रीराम द्वारा दी गई अंगूठी भेंट की।

लंका में हनुमान जी ने रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध किया और पूरी लंका को दहन कर दिया। इसके बाद वे वापस लौटे और भगवान श्रीराम को माता सीता का संदेश सुनाया।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

लंका दहन और सीता खोज के प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो गए। पंडाल में बैठे कई भक्तों की आंखें नम हो गईं और ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इस अवसर पर माननीय सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा दीप कोश्यारी, सांसद प्रतिनिधि हिमांशु मिश्रा, ग्राम प्रधान भीम सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष ध्रुव दरमवाल, भाजपा नेता भुवन जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज तिवारी व प्रबंधक गिरीश चन्द्र तिवारी, अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष दिनेश फुलारा, महिला उपाध्यक्ष पुष्पा संभल ने दीप प्रज्ज्वलन कर लीला का विधिवत शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, रामायण के मूल्यों और बुराई पर अच्छाई की जीत पर जोर दिया। उन्होंने एसआरआई संस्था की प्रशंसा करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया।
रामलीला की आयोजक तनुजा जोशी ने बताया कि महिला उत्थान के लिए महिलाओं की रामलीला में भागीदारी महिला सशक्तिकरण का साक्षात उदाहरण है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना तथा नई पीढ़ी को रामायण के आदर्शों से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  अयोध्या से लालकुआँ पहुंची एक दिव्य अनुभूति, अवंतिका शक्तिपीठ में सदियों पुरानी धूनी के पुनरुद्धार के पीछे छिपा है कौन सा आध्यात्मिक रहस्य?

मंच संचालन-रिम्पी बिष्ट ने किया।

इस दौरान रंगकर्मी अनिल घिडियाल, मंडल महामंत्री युवा भाजपा चेतन संभल, कुशल रस्तोगी, मयंक नेगी, रोहन चौधरी, संगीत निर्देशक मोहन चन्द्र जोशी, महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट, कामिनी पाल, इशिका शर्मा, योगिता बनोला, योगेन्द्र साहू, राधा मिश्रा, विमला ढंगवाल, सुरेंद्र रौतेला, योगेश भोज, हर्षवर्धन जोशी, मनोज गुणवंत, विकास राठौर, अजय कुमार, केशव दत्त जोशी, समीर शुक्ला, तारा चन्द्र उप्रेती,गौरव जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता मकरंद प्रताप सिंह,एनडी तिवारी, मोहन चन्द्र बलुटिया,मोहन अधिकारी, नारायण दत्त सनवाल, हरीश चंद्र पांडे, रमेश, आशीष सहित सैकड़ो लोग उपस्तिथ थे।