4 अक्टूबर, 2026 रविवार को हल्दूचौड़ के विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर में होगा पंखुड़ियाँ सीजन-16 का ऑडिशन। डांस , मॉडलिंग, गायन समेत कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़।
भारतवर्ष की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच और पहचान दिलाने की अपनी 16 साल पुरानी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पंखुड़ियां 2026 – सीजन-16 का आगाज होने जा रहा है। इस बार आयोजन को और व्यापक रूप देते हुए राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव एवं प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजन में प्रदेश ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष की प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
पिछले 16 वर्षों से प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने वाली उत्तराखंड की सबसे अग्रणी संस्था पंखुड़ियांngo
ने इस बार भी डांस, मॉडलिंग, गायन और अन्य सांस्कृतिक विधाओं को एक मंच पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।
संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट का कहना है कि पंखुड़ियां की यह यात्रा कलाकारों और आम लोगों के प्यार, विश्वास, सहयोग, प्रोत्साहन और प्रेरणा की बदौलत लगातार आगे बढ़ रही है।

*डांस से लेकर मॉडलिंग और गायन तक होंगे मुकाबले*

यह भी पढ़ें 👉  थमी हुई धड़कनों को कैसे मिली नई ज़िंदगी? 28 सितंबर को हल्द्वानी में उठेगा एक बड़े राज़ से पर्दा!

सीजन-16 में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इनमें मिस उत्तराखंड मॉडलिंग प्रतियोगिता, इंडियाज़ बिगेस्ट डांसर, उत्तराखंड बेस्ट डांसर, लिटिल चैंप, जोड़ी नं. 1, वॉइस ऑफ उत्तराखंड, उत्तराखंड सुपर मॉडल और सुपर स्टार बहू प्रमुख आकर्षण होंगे।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिलेगा। विजेताओं को प्रतियोगिता के अनुसार नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
खास बात यह है कि मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता की विजेता को प्रतिष्ठित मिस उत्तराखंड खिताब के साथ ताज, सैश, ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  मृत्युलोक से पितृ-मुक्ति का वह अलौकिक द्वार: आखिर क्यों मात्र एक बूँद जल में समाया है समूची पृथ्वी दान और सहस्र तीर्थों का महापुण्य?

*4 अक्टूबर, रविवार को हल्दूचौड़ में होगा ऑडिशन*

पंखुड़ियां सीजन-16 के लिए
4 अक्टूबर 2026, रविवार को ऑडिशन होगा। इस दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।
ऑडिशन स्थान
विजडम वर्कशॉप कोचिंग सेंटर हल्दूचौड़
रेलपटरी के बाद, विकास मेडिकल स्टोर के सामने।
आयोजकों ने प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर ऑडिशन में हिस्सा लेने की अपील की है।

*14 व 15 नवंबर में हल्दूचौड़ में सजेगा ग्रैंड फिनाले*

ऑडिशन और प्रतियोगिताओं के बाद 14 व 15 नवंबर को हल्दूचौड़ में भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, हास्य कलाकारों, मिमिक्री कलाकार, कॉमेडियन और विशेष परफॉर्मर्स की रंगारंग प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता कराना नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कार, साधना और सफलता: नायब तहसीलदार बनीं शिवांगी बिष्ट, उपहार में मिली 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' बनी प्रेरणा का पावन प्रतीक

*16 साल बाद भी वही जुनून, वही उद्देश्य*

पंखुड़ियां की 16 वर्षों की यात्रा इस बात की गवाह है कि यदि प्रतिभाओं को सही मंच और अवसर मिले तो वे अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। इसी सोच के साथ संस्था इस बार सीजन-16 को पहले से अधिक व्यापक और यादगार बनाने की तैयारी में जुटी है।

*संस्था की ओर से प्रतिभाओं से आह्वान किया गया है—*
“आइए • मुकाबला कीजिए • प्रदर्शन कीजिए • जीतिए — अपनी प्रतिभा को मंच दीजिए!”
संपर्क:
रिम्पी बिष्ट
संस्थापक एवं अध्यक्ष, पंखुड़ियां एनजीओ
📱 9927175969

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad