महाशिवरात्रि उत्सव में मनमोहक झांकियों ने सभी का मनमोह लिया।

ख़बर शेयर करें

गोरापड़ाव। रिम्पी बिष्ट
सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार व समाज मे अध्यात्म जाग्रत करने के लिए गोरापड़ाव स्तिथ सोनिका गार्डन में महा शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महा शिवरात्रि उत्सव समिति द्वारा विराट महाशिवरात्रि उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया।
इस दौरान उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध गायक कलाकारों ने अपने गीत व संगीत के माध्यम से कार्यक्रम में अध्यात्म की छटा बिखेरी।

यहां काशीपुर के ललित सवारियां ग्रुप ने शिव-पार्वती की भव्य व आकर्षक झांकियों से व कुंती नृत्य कला केंद्र व यश डांस सेंटर के बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति से सभी का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के आयोजक शिव भक्त सूफी सिंगर छोटा कैलाश खैर के नाम से प्रसिद्ध पंकज नेगी के संयोजन में आयोजित महा शिवरात्रि उत्सव में सिंगर महिपाल मेहता, प्रभाकर जोशी, नेहा कोरंगा, पारस कांडपाल, ललित जोशी, दिव्यांशी गुसाईं व दीपू मेहरा ने भक्तिभाव से पूर्ण भजनों के माध्यम से कार्यक्रम को अद्धभुत बनाया।
यहां शिव पार्वती विवाह, शिव तांडव, माँ काली, महाकाल अघोरी की आकर्षक व मनमोहक झांकियों से ललित सवारियां ग्रुप के कलाकारों ने शमां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन- रिम्पी बिष्ट व पंकज गोस्वामी ने किया।
इस अवसर पर डॉ मोहन सिंह बिष्ट, भवाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे, वरिष्ठ कॉंग्रेस हरेन्द्र बोरा, राहुल नेगी, खीम सिंह नेगी, चंदन सिंह नेगी, राजीव भट्ट, बब्बू नेगी, वीरेंद्र मेहरा, ग्राम प्रधान ममता मनोज तिवाड़ी, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अमित नेगी, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख, तारा सिंह नेगी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, समाजसेवी रमेश चन्द्र जोशी सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।