घड़ी में बजे थे रात के 10:24 और अचानक कांप उठी धरती… जानिए हल्द्वानी-नैनीताल में कैसे मची अफरा-तफरी

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी/नैनीताल। मंगलवार की रात सब कुछ रोजमर्रा की तरह शांत था, घड़ियों की सुइयां जैसे ही 10 बजकर 24 मिनट पर पहुंचीं, अचानक धरती के सीने में एक रहस्यमयी हलचल हुई और लोगों के पैरों तले जमीन डोल उठी। नैनीताल जनपद के हल्द्वानी, लालकुआं समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोगों ने धरती में अप्रत्याशित कंपन महसूस किया।

चंद सेकंड के इस झटके ने घरों के भीतर सुकून से बैठे लोगों के दिलों में सिहरन भर दी। किसी बड़ी अनहोनी की आशंका के चलते लोग एहतियातन आनन-फानन में अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों से निकलकर सड़कों व खुले आसमान के नीचे दौड़ पड़े। कुछ ही पलों में गलियों और चौराहों पर दहशत भरा माहौल बन गया और हर किसी की जुबान पर बस यही सवाल था—“क्या आपने भी वो झटका महसूस किया?”

शुरुआती तौर पर यह किसी हल्के भूकंप का अहसास लग रहा है, जिसने भले ही किसी तरह का नुकसान न पहुंचाया हो, लेकिन कुछ देर के लिए सभी को बुरी तरह सहमा जरूर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट की माटी का वो लाल, जो बीहड़ पहाड़ों में सिसकती सांसों का मसीहा बन गया: कौन हैं वो 'रियल लाइफ फाइटर', जिन्होंने दो ज़िलों और तीन अस्पतालों को एक साथ थामकर रच दिया इंसानियत का नया इतिहास?

प्राथमिक सूचनाओं के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। फिलहाल भूकंप की सटीक तीव्रता और इसके केंद्र को लेकर मौसम विभाग व प्रशासनिक आधिकारिक पुष्टि का इंतजार बना हुआ है, मगर शहर भर में देर रात तक इसी रहस्यमयी कंपन की चर्चा जोरों पर रही।