खिड़की से ट्रैक पर टिकी रहीं महाप्रबंधक की निगाहें: बरेली-मथुरा रेलखंड पर अचानक क्यों दौड़ी अफसरों की स्पेशल ट्रेन?

ख़बर शेयर करें

बरेली सिटी–मथुरा छावनी रूट पर GM ने किया सघन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सुरक्षा मानकों पर सख्त रुख
बरेली। विशेष संवाददाता
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (RDSO), लखनऊ के महानिदेशक श्री प्रभाष दनसाना ने शनिवार को इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का सघन ‘विंडो ट्रेलिंग’ निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण यान की खिड़की से पूरे रेलमार्ग की संरक्षा और गुणवत्ता को बारीकी से परखते हुए उन्होंने जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस उच्चस्तरीय दौरे में मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुश्री वीणा सिन्हा समेत मंडल के सभी प्रमुख शाखाधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के स्टेशनों, स्टेशन भवनों, रेल यार्ड, रेल पथ (ट्रैक), ओवरहेड विद्युत उपकरण (OHE), पुलों और समपार फाटकों की तकनीकी स्थिति की सघन पड़ताल की। उन्होंने मौके पर चल रहे निर्माण एवं अनुरक्षण (मेंटिनेंस) कार्यों की गुणवत्ता, संरचनात्मक मानकों और संरक्षा व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा।
महाप्रबंधक ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेताया कि यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने रेल पटरियों व अन्य परिसंपत्तियों के नियमित रखरखाव, निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के गड्ढों से लेकर 20 करोड़ के प्रोजेक्ट्स तक... DM की इस एक बैठक ने आखिर क्यों उड़ाई लापरवाह अधिकारियों की नींद?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad