हल्दूचौड़ में सांसद अजय भट्ट का भव्य स्वागत, प्रखर श्रमिक नेता स्व. देवकीनंदन सुयाल की स्मृतियों को किया ताजा

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सेंचुरी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमन सुयाल के आवास पर पहुंचे। अमन सुयाल के घर पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों ने सांसद अजय भट्ट का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सांसद अजय भट्ट ने प्रखर श्रमिक नेता स्व. श्री देवकीनन्दन सुयाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने स्व. सुयाल के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए कहा कि भले ही समय बीत चुका है, लेकिन मजदूरों और वंचितों के हक में उठाई गई उनकी बुलंद आवाज आज भी इस क्षेत्र के लोगों के दिलों में जिंदा है। वे एक सच्चे मार्गदर्शक और जुझारू नेता थे, जिनका पूरा जीवन श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित रहा।
इसके बाद सांसद अजय भट्ट ने वहां उपस्थित ग्राम वासियों के बीच बैठकर उनकी स्थानीय समस्याओं को बेहद करीब से सुना। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषय सांसद के समक्ष रखे, जिस पर सांसद ने सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण का पूरा भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर लालकुआँ नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेन्द्र लोटनी, रोहित दुम्का, देवेन्द्र बिष्ट और संजीव शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के अवंतिका मंदिर में शनि देव महायज्ञ की धूम, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने टेका मत्था इस पावन अवसर पर दुर्गापाल जी को भेंट की गई 'आदि शक्ति माँ अवंतिका' पुस्तक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad