ओखलकांडा के सुरंग गांव में आत्मनिर्भरता की दस्तक : महिलाओं की ‘बाजयल दुग्ध सहकारिता’ की हुई शुरुआत

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/ओखलकांडा। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष  मुकेश बोरा की अध्यक्षता में विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम सभा सुरंग में महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ‘बाजयल’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस समिति के गठन के साथ ही पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास की नई ऊर्जा का संचार देखा गया।

समिति के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा का फूलमालाओं एवं पुष्पगुच्छों से गर्मजोशीपूर्ण स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, उम्मीद और सामाजिक परिवर्तन का वातावरण मुखर दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रोशनी के आगोश में सिमटी आज़ादी की शाम: लालकुआं की धरा पर सजा ऐसा क्या नयनाभिराम दृश्य, जिसे देख मुग्ध हो उठे नगरवासी?

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि महिला दुग्ध सहकारिता की स्थापना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समिति के संचालन से दुग्ध उत्पादन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री मुकेश बोरा ने कहा—

“महिलाओं की भागीदारी से दुग्ध सहकारिता और सशक्त होगी। हमारा लक्ष्य है कि पर्वतीय क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादन को नई ऊँचाइयों पर ले जाया जाए ताकि यहां की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को भी बेहतर बनाया जा सके। ‘बाजयल’ समिति इस दिशा में सम्मान, अवसर और परिवर्तन का मजबूत प्रतीक बनेगी।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

 

समारोह में वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि समिति के माध्यम से दुग्ध संग्रहण, विपणन और गुणवत्ता संवर्द्धन की दिशा में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा यह पहल भविष्य में क्षेत्रीय विकास मॉडल के रूप में स्थापित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दिनदहाड़े सनसनी: नोटों से भरे बैग के साथ साइकिल से रफूचक्कर हुआ संदिग्ध, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरंग सुश्री पुष्पा बोरा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश खनवाल एवं राजेंद्र सिंह बोरा, वन पंचायत सरपंच जया बोरा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी कृपाल सिंह, प्रभारी दुग्ध संगठन खनस्यू हरीश आर्या, क्षेत्र पर्यवेक्षक हरीश सिंह कठायत एवं पूनम दर्मवाल, देवस्थल समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, वरिष्ठ नागरिक भवान सिंह तथा पशु चिकित्सक डॉ. धीरज सोनल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad