1972 से अधूरी सड़क का रहस्य: दोनों तरफ से बनी, लेकिन बीच का हिस्सा कहां ‘लापता’ हो गया?

ख़बर शेयर करें

 

मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा कराने की मांग, सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। शनिवार को भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य एवम् पूर्व मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व में स्वीकृत मोरनौला-मझोला मोटर मार्ग को पूरा बनवाने की मांग को लेकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 1972 में मोरनौला-मझोला मार्ग स्वीकृत हुआ था, जिसका निर्माण दोनों ओर से किया गया, लेकिन बीच के कुछ हिस्से छूट जाने के कारण मार्ग आज तक पूरी तरह अस्तित्व में नहीं आ पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत में टिक-टिक करती घड़ी और बोलियों का रहस्य: आख़िर चिल्ड्रंस एकेडमी में क्या हुआ ऐसा?

ज्ञापन में कहा गया कि इस मार्ग के पूर्ण निर्माण से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और अल्मोड़ा जिलों के अनेक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। मार्ग बनने से नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज, टनकपुर, शक्तिफार्म, चोरगलिया, च्यूड़ा, कोटा, ककोड़, गाजा, पिन्याली, चकुनिया, हरिशताल, लोहाखामताल, ज्योर्तेरा, बसगराड़ी, चकडोबा, गोनियारी, क्वाड़, अधौड़ा, कुंडल, डालकन्या, भोलापुर, दुगरी, पदमपुर, कलियाधूरा, बनपोखरा, मटेला, पटलोट, सूयाकोट पोखरी सहित अनेक गांवों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था, संकल्प और संगीत का महासंगम: लालकुआँ में 25 अगस्त को सजेगा भक्ति का ऐसा अलौकिक दरबार, जिसकी गूंज से महकेगा समूचा क्षेत्र

क्षेत्रवासियों ने कहा कि मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही हल्द्वानी के जाम से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन एवं तीर्थ स्थलों को भी इससे लाभ पहुंचने की बात ज्ञापन में कही गई है।

ज्ञापन में सांसद अजय भट्ट से मार्ग के शेष हिस्से का निर्माण शीघ्र कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़क निर्माण होने से लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या का समाधान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऐपण, मोमबत्ती और सिल्क कुकून का अनोखा जादू: यूनिवर्सल कान्वेंट में बच्चों ने ऐसा क्या रचा कि सब रह गए हैरान?

इस दौरान जिला कार्यकारणी सदस्य एवम् पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा गौलापार डॉ मुकेश बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, विनोद चौसाली, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह बिष्ट, चरण जीत सिंह, उमेश सिंह मेवाड़ी आदि लोग उपस्थित रहे |

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad