हल्दूचौड़ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
कल रविवार को आदर्श प्राथमिक पाठशाला(श्रीरामलीला मैदान) हल्दूचौड़ में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की नव निर्वाचित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य रंगारंग आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई व जहां पदाधिकारियों ने संगठन व व्यापारी हित के लिए कार्य करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डा मोहन बिष्ट, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा अनिल कपूर (डब्बू), पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, संगठन के संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसके बाद हल्दूचौड़ के नव निर्वाचित अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, महामंत्री जीवन पांडे, उपाध्यक्ष रोहित जोशी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट हरमोहन सिंह बिष्ट, सचिव राजेश सुयाल, उपसचिव विनीत दुम्का, संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा व मीडिया प्रभारी संतोष भट्ट को शपथ दिलाई गई। अतिथियों व व्यापारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का आहवान किया।
अतिथियों के स्वागत के बाद नव निर्वाचित कार्यकारणी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रत्येक व्यापारी के सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया।
यहां हल्दूचौड़ के व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संगठन के संरक्षक भुवन चन्द्र कबड़वाल, चिंतामणि पांडे, भगवती प्रसाद, मोहन चन्द्र तिवारी, खीमानंद तिवारी व नवीन बमेटा को शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर जेएस भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमेश शर्मा, डा बालम बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह अधिकारी, प्रदेश सचिव व ग्राम प्रधान रमेश चन्द्र जोशी, जिला संगठन मंत्री भास्कर सुयाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, चुनाव प्रभारी हर्ष जलाल, बरखा शर्मा, पूर्णिमा रजवार, हेम दुर्गापाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित बिष्ट, प्रवक्ता देवेंद्र तिवारी, प्रवक्ता योगेश दुम्का, ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला, ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, भास्कर भट्ट, एडवोकेट बसंत जोशी, लक्की दुम्का, सुरेश जोशी, नितेश शर्मा, हिमानी जोशी, पूर्व प्रधान इंदर सिंह बिष्ट समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad