बेरीपड़ाव। रिम्पी बिष्ट
खुरपिया फार्म मैदान बेरीपड़ाव में आयोजित वॉलीबॉल लीजेंड कप 2026 डे नाइट का फाइनल मुकाबला रोमांच और संघर्ष से भरपूर रहा। फाइनल में शांतिपुरी और हल्द्वानी की टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी और मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबले में कभी शांतिपुरी तो कभी हल्द्वानी की टीम ने बढ़त बनाकर दर्शकों की धड़कनें बढ़ाईं। खिलाड़ियों के शानदार स्मैश, ब्लॉक और बेहतरीन डिफेंस ने पूरे मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा। दोनों टीमों के बीच जीत के लिए जमकर संघर्ष और जद्दोजहद हुई।

अंततः शांतिपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया और वॉलीबॉल लीजेंड कप 2026 की विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जीत के बाद शांतिपुरी के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदौला, अति विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, समाजसेवी हरीश तिवारी, उप प्रधान नानू बोरा, समाजसेवी जीवन बोरा ने विजेताओं को ट्रॉफी वो नकद पुरस्कार प्रदान कर आयोजको की प्रशंसा करते हुए खेलो को प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की प्रेरणा देती हैं।
आयोजन का मंच संचालन प्रोफेशनल एंकर रिम्पी बिष्ट ने किया। उनके प्रभावी मंच संचालन ने कार्यक्रम में जूनून, ऊर्जा और उत्साह बनाए रखा।
आयोजक करण राणा, जुगल राणा, मदन सिंह रौतेला, मानस तिवारी, रवि ढेला, अमन बिष्ट, सचिन दुमका, सुमित मिश्रा, राहुल कबड़वाल, प्रियांशु भट्ट, गोविन्द भट्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया(
बेरी पड़ाव के खुरपिया फार्म में आयोजित इस प्रतियोगिता ने क्षेत्र में खेल भावना और युवाओं के उत्साह की एक शानदार मिसाल पेश की।
यहाँ पूर्व छात्र संघ सचिव सावन सिंह पथनी, भानू कबड़वाल, पंकज गोस्वामी, मोहन राणा, योगेश कपिल, जीवन सिंह पवार, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भुवन भट्ट, उपस्तिथ थे
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें


