संस्कृत में टिक-टिक करती घड़ी और बोलियों का रहस्य: आख़िर चिल्ड्रंस एकेडमी में क्या हुआ ऐसा?

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
चिल्ड्रंस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को ‘अन्वेषण—परंपरा से नवाचार तक की यात्रा’ विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला और नवाचार का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

नन्हे विद्यार्थियों ने स्वर-व्यंजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि कक्षा 10 की छात्राओं सौम्या और साक्षी ने हिंदी मंच का प्रभावी संचालन किया। विद्यार्थियों ने संस्कृत से आधुनिक हिंदी तक की भाषाई यात्रा में संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, अवधी, ब्रज और कुमाऊँनी का परिचय रोचक ढंग से कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बेरीपड़ाव के खुरपिया फार्म में गूंजा खेल का रोमांच, शांतिपुरी बनी वॉलीबॉल लीजेंड कप 2026 की विजेता l

इंकवैल सोसाइटी द्वारा पुस्तक एवं कहानी पहचान गतिविधि में विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विषयों पर तैयार मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।

विद्यालय के निदेशक श्रीष पाठक ने संस्कृत भाषा में घड़ी की प्रस्तुति को विद्यार्थियों के नवाचार का अनूठा उदाहरण बताया। एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियांशी पाठक ने हिंदी की विकास-यात्रा और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। शैक्षिक समन्वयक रेनू मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में विषयों को जोड़कर सीखने और सोचने की क्षमता विकसित करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हौसले की उड़ान: भुवन चंद्र गुणवंत ने तैराकी में जीता स्वर्ण पदक, देहरादून में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव व्हीलचेयर क्रिकेट, बैडमिंटन, पैरा लॉन बॉल और तैराकी में बनाई अलग पहचान

प्रधानाचार्य मोनिका जोशी ने कहा कि अन्वेषण जैसे आयोजन विद्यार्थियों को खोजने, सोचने, प्रयोग करने और अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का अवसर देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं समस्त कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट की माटी का वो लाल, जो बीहड़ पहाड़ों में सिसकती सांसों का मसीहा बन गया: कौन हैं वो 'रियल लाइफ फाइटर', जिन्होंने दो ज़िलों और तीन अस्पतालों को एक साथ थामकर रच दिया इंसानियत का नया इतिहास?

‘अन्वेषण’ ने यह संदेश दिया कि परंपरा, जिज्ञासा और नवाचार का संगम शिक्षा को ज्ञान से आगे बढ़ाकर जीवन को समझने की सुंदर यात्रा बना देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad