“काम की गति और कार्यशैली में मिसाल : जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का कोई जवाब नहीं”

ख़बर शेयर करें

 

नैनीताल, 1 दिसंबर 2025

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल अपनी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने के संकल्प के लिए लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के साथ–साथ आम जनता को मिलने वाली सेवाओं में तेजी लाने के लिए उनकी पहल अब धरातल पर मजबूत व बेहतर परिणाम दे रही है।

हाल ही में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के समयबद्ध निर्गमन को लेकर दिए गए उनके निर्देशों का असर पूरे जिले में देखा जा रहा है।  अधिकांश आवेदन समयसीमा के भीतर ही निस्तारित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “संस्कार, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष व्यापक गृह संपर्क अभियान तेज गति से जारी”

जिला स्तरीय बैठकों में स्पष्ट और कड़े निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा था कि “जनसेवा शासन की पहली प्राथमिकता है, इसलिए हर विभाग समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।”

इन्हीं निर्देशों के परिणामस्वरूप—

रिकॉर्ड समय में हजारों जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “लालकुआं में 18 दिसंबर से आरंभ होगी भव्य संगीतमय श्रीराम कथा, आस्था और संस्कृति का दिव्य उत्सव”

सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत आने वाले कार्यों पर भी प्रशासनिक सतर्कता में बढ़ोतरी हुई है।

विभाग स्तर पर मॉनिटरिंग और पारदर्शिता की नई व्यवस्था लागू की गई है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की कार्य संस्कृति को लेकर जनता, पंचायत प्रतिनिधियों और कई विभागीय अधिकारियों ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि—

 “डीएम साहब के कार्यकाल में जनता की सुनवाई और सरकारी सेवाओं की उपलब्धता में तेजी से उल्लेखनीय सुधार आया है।”

यह भी पढ़ें 👉  “लालकुआं में माँ अवंतिका के दर्शन को पहुंचे दिलीप बोहरा : बोले, यहाँ की शांति है अद्भुत और दिव्य”

पारदर्शी प्रशासन, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली और जनसुविधाओं के विस्तार के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जिले में एक परिणाम-केन्द्रित प्रशासक के रूप में स्थापित किया है।

समाज के विभिन्न वर्गों में एक ही बात सुनाई दे रही है—

“ऐसे जिलाधिकारी बहुत कम मिलते हैं — जिनका काम खुद ही उनकी पहचान बन जाता है

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad