“संस्कार, सेवा और राष्ट्रभावना का संदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष व्यापक गृह संपर्क अभियान तेज गति से जारी”

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी (नैनीताल)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में संचालित हो रहे व्यापक गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी जिले में संघ स्वयंसेवक जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण की विचारधारा और संघ की सेवाओं का संदेश दे रहे हैं।

इस अभियान की औपचारिक शुरुआत 14 नवंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र द्वारा की गई थी। तब से लेकर अब तक संघ स्वयंसेवकों ने हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी नगरों के साथ बिंदुखत्ता सूर्यदेवी और कोटाबाग क्षेत्र के तीन खंडों में स्थित 58 बस्तियों में घर-घर जाकर संपर्क किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ताज़ा बड़ा अपडेट : प्रशासन सख्त मोड में “सरकारी भूमि पर कब्जा कराने वालों पर अब कसेगा शिकंजा , SSP मंजुनाथ टीसी की कड़ी चेतावनी”

 

हर परिवार तक पहुंच रहा है राष्ट्रहित का संदेश

16 दिसम्बर तक चलने वाले इस अभियान में संघ कार्यकर्ता प्रत्येक परिवार से सीधे संवाद कर

संघ की 100 वर्षों की विकास यात्रा,सामाजिक एवं सेवा कार्य,और संगठन की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं।

संपर्क के दौरान परिवारों को समाज और राष्ट्र के उत्थान हेतु किसी न किसी सेवा, संस्कार या जनजागरण गतिविधि से जुड़ने का आग्रह किया जा रहा है।

यह केवल संपर्क नहीं, संस्कारों का संवहन है” — प्रदीप लोहनी

जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने बताया—

यह भी पढ़ें 👉  “खुशियों का उत्सव: सुयाल परिवार में नए जीवन का आगमन  सम्मानित सीईओ अजय गुप्ता सहित सभी अतिथियों ने दिया आशीर्वाद”

 “यह अभियान संघ के विचार, सेवा परंपरा, संगठन और संस्कारों को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने का प्रयास है। हम चाहते हैं कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तेजी से हो और हर व्यक्ति राष्ट्रहित में प्रेरित होकर योगदान दे।”

उन्होंने यह भी बताया कि अभियान के दौरान संघ स्वयंसेवक परिवारों को ‘पंच परिवर्तन’ की प्रेरणा भी दे रहे हैं, जिनमें— ✔ व्यक्ति परिवर्तन
✔ परिवार परिवर्तन
✔ समाज परिवर्तन
✔ पर्यावरण संरक्षण
✔ राष्ट्र निर्माण

मुख्य लक्ष्य हैं।

स्थानीय लोगों में उत्साह — संघ के कार्यों की प्रशंसा

हल्द्वानी नगर की विभिन्न बस्तियों में प्रतिदिन स्वयंसेवकों की टोली गृह-संपर्क कर रही है। इस दौरान अनेक परिवारों ने संघ की सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनहित कार्यों में रुचि व्यक्त करते हुए भविष्य में विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनने की इच्छा जताई। कई लोगों ने इस अभियान को समाज में सकारात्मक चेतना और जागरूकता फैलाने वाला उल्लेखनीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे से दूरी रखो, संस्कृति को पहचानो भाईजी का युवाओं को प्रेरक संदेश

🚩 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपना 100वां वर्ष समाज जागरण, सेवा भावना और राष्ट्र समर्पण को समर्पित कर रहा है— और इस संपर्क अभियान ने जनमानस में नई ऊर्जा और सहभागिता का भाव जगाया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad