“लालकुआं में माँ अवंतिका के दर्शन को पहुंचे दिलीप बोहरा : बोले, यहाँ की शांति है अद्भुत और दिव्य”

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं (नैनीताल)। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बेतालघाट एवं किसान मोर्चा उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप बोहरा सोमवार को लालकुआं पहुंचे, जहां उन्होंने माँ अवंतिका धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। दर्शन के पश्चात उन्होंने कहा कि माँ अवंतिका धाम केवल उपासना स्थल नहीं, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और सकारात्मकता का अद्भुत केंद्र है।
माँ के चरणों में प्रणाम करने के बाद भाव विभोर हुए बोहरा ने कहा—

 “यहाँ आते ही मन को जो शांति और आंतरिक सुकून मिलता है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह स्थान सच में दिव्य है और श्रद्धा की ऊर्जा से भरा हुआ है।”

यह भी पढ़ें 👉  प्रशासन की चुप्पी या तूफान से पहले की शांति? 32 बस्तियों का सब्र टूटा—क्या सड़कों पर तय होगा बिंदुखत्ता का फैसला?

उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं को माँ अवंतिका की महिमा से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों का संरक्षण और संवर्धन समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करता है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखती रात और खामोश तबाही: क्या अगली सुबह का सूरज देख पाएगा यह आशियाना?

दर्शन के दौरान स्थानीय लोगों और भक्तों ने भी दिलीप बोहरा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समय-समय पर वे यहां दर्शन करने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमशिखरों के अन्तराल में छिपा मोक्ष का अनादि रहस्य: श्री बद्रीनाथ

माँ अवंतिका धाम लगातार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है और धार्मिक चेतना को नई दिशा दे रहा है।

माँ अवंतिका सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad