हल्दूचौड की तीन छात्राओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड की तीन छात्राओं ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है। “She for STEM, Halduchaur” की नोडल अधिकारी डॉ0 पूनम मियान द्वारा बताया गया कि महाविद्यालय के विज्ञान संकाय में अध्ययनरत तीन छात्राओं तन्नू पालीवाल, रतिका चौरसिया एवं भावना गोस्वामी को प्रतिष्ठित “She for STEM Scholarship” हेतु चयनित किया गया है। यह उपलब्धि VigyanShaala Community Science द्वारा आयोजित 30 एवं 31 मार्च 2026 को सम्पन्न दो दिवसीय “She for STEM Workshop“ के अंतर्गत प्राप्त हुई, जिसका उद्देश्य छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना, वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहे उनके द्वारा कार्यशाला में चयनित छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर में प्रो0 कमल किशोर पाण्डेय एवं प्रो0 दुर्गेश पंत उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 सीमा श्रीवास्तव एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।