हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 27 फरवरी को प्रथम दिवस का उद्घघाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo सीमा श्रीवास्तव तथा मुख्य वक्ता डॉo कमल देवलाल (उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय)द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान विभाग द्वारा मॉडल, पोस्टर, क्विज, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा परिणामों की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमल देवलाल द्वारा “भारतीय ज्ञान परम्परा” विषय पर व्याख्यान दिया तथा भारत में प्राचीन वेद परम्परा से प्रारम्भ कर आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक के इतिहास को सरल सहज शब्दों में विद्यार्थियों के सम्मुख रखा गया। डॉo बिपिन जोशी ने उनके वक्तव्य से पूर्व उनका अभिनंदन तथा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अपने विचार रखे। प्रोo एल. एम. पाण्डेय, बी. एड. विभागाध्यक्ष ने आज के संदर्भ में विज्ञान विषय पर जोर देते हुए निरंतर नए ज्ञान की खोज पर शोध करते रहने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। बी. एससी. के छात्र छात्राओं भावेश, मनसा तिवारी तथा हिमानी ने भी पी. पी. टी. द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्राचार्य तथा अन्य प्राध्यापकों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉo तारा भट्ट द्वारा 2025–26 की विज्ञान संकाय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा सभी को विज्ञान दिवस की बधाई तथा आशीर्वचन दिए गए। कार्यक्रम का कुशल संचालन रोहित चंदोला व आदित्य जोशी (बी. एससी. चतुर्थ सेमेस्टर) द्वारा किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
