​”11 साल की उम्र और हाथ में ‘अंतरराष्ट्रीय राजश्री अवार्ड’! जानिए कौन है हल्दूचौड़ की यह बेटी?”

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ | रिम्पी बिष्ट

हल्दूचौड़ की 11 वर्षीय प्रतिभाशाली ईशानी ने कटक (उड़ीसा) में आयोजित कलिंग महोत्सव-2026 में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। 25 एवं 26 जुलाई को कला विकास केंद्र, कटक में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में ईशानी ने भरतनाट्यम के जूनियर वर्ग की एकल प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया।
उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुति एवं भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ईशानी को प्रतिष्ठित ‘अंतरराष्ट्रीय नृत्य कलिंग राजश्री अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।
ईशानी इससे पहले हरिद्वार और नई दिल्ली में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भरतनाट्यम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में वह गुरु शुभम खोवल से भरतनाट्यम का प्रशिक्षण ले रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बीजेपी में जश्न का माहौल: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व का स्वर्णिम सफर, धामी सेना ने मिष्ठान बांटकर मनाया जश्न

ईशानी दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। उनके पिता प्रेम शंकर जोशी (शास्त्री) प्रमुख समाजसेवी व शास्त्री मेडिकल स्टोर के स्वामी है व माता हेमा जोशी एक अध्यापिका है. उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, विद्यालय, गुरुजनों तथा क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।