​स्वच्छ सर्वेक्षण में लालकुआं नगर पंचायत पूरे उत्तराखंड में प्रथम, 12 अप्रैल को पर्यावरण मित्रों का होगा सम्मान व सामूहिक भोज

ख़बर शेयर करें

​
​लालकुआं (नैनीताल): स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लालकुआं नगर पंचायत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे उत्तराखंड राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि का जश्न मनाने और स्वच्छता सैनिकों का आभार व्यक्त करने के लिए नगर पंचायत द्वारा आगामी 12 अप्रैल को एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
​पर्यावरण मित्रों को बंटेगी पुरस्कार राशि
नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जो पुरस्कार धनराशि निकाय को मिली है, उसे शासनादेश के अनुसार क्षेत्र के ‘पर्यावरण मित्रों’ (सफाई कर्मचारियों) के बीच वितरित किया जाएगा। उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही नगर को यह मुकाम हासिल हुआ है।

​शहरी विकास मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

स्वच्छता अभियान में नगरवासियों के अभूतपूर्व सहयोग के दृष्टिगत एक ‘स्वच्छता गोष्ठी’ और ‘सामूहिक भोज’ का भी आयोजन किया जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री, माननीय राम सिंह कैड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

दिनांक: 12 अप्रैल 2026
​समय: सायं 7:00 बजे से
​स्थान: ग्रीन पार्क, अम्बेडकर नगर वार्ड नं०-1, नगर पंचायत लालकुआं
​नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी ने सभी पत्रकारों और क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में नियत समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad