हनुमान भक्त लवी मुन्जाल के नेतृत्व में अवंतिका मंदिर पहुँचा श्रद्धालुओं का दल, सुंदरकाण्ड पाठ में लिया भावपूर्ण सहभाग

ख़बर शेयर करें

लालकुआँ। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर माँ अवंतिका देवी मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में हनुमान भक्तों के एक श्रद्धालु दल ने हल्द्वानी से यहाँ पहुंचकर श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभाग किया। इस दौरान मंदिर परिसर हनुमान जी के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
सुंदरकाण्ड पाठ में हनुमान भक्त लवी मुन्जाल के नेतृत्व में भुवन पाण्डे, सोनू पाण्डे, महेन्द्र कुमार, मुकुल कुमार तथा सुमित पंत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लेकर विधिवत पाठ और भजन-कीर्तन में सहभाग किया। सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर हनुमान भक्त लवी मुन्जाल ने अपने संदेश में कहा कि हनुमान जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और साहस की प्रेरणा लेने का पावन अवसर है। सुंदरकाण्ड का पाठ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और संकटों को दूर करने की शक्ति देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से सुंदरकाण्ड पाठ और प्रभु स्मरण करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने माँ अवंतिका देवी तथा हनुमान जी के दर्शन कर क्षेत्र की उन्नति और खुशहाली की कामना की तथा प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad