बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ के खतरे का आंकलन किया इस अधिकारी के नेतृत्व में

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी(नैनीताल) 10अप्रैल

मानसून से पूर्व प्राकृतिक आपदा से निपटने एवं पूर्व सुरक्षा के मद्देनज़र जिलाधिकारी वंदना द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी हल्द्वानी परितोष वर्मा के नेतृत्व में सिंचाई, वन आदि विभागों की टीम द्वारा गुरुवार को तहसील हल्द्वानी अंतर्गत चोरगलिया क्षेत्र के दुबेलबेरा, भीड़ा व आमखेड़ा क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम द्वारा मौके पर पंहुचकर बरसात से पूर्व संभावित बाढ़ के खतरे आदि का आंकलन करते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सिचाई विभाग के अधिकारीयों ने अवगत कराया कि क्षेत्र की सुरक्षा के दृष्टिगत डार्यवजन (मलबा हटाने) एवं तटबंधों के साथ अन्य बचाव कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने अवगत कराया कि सुनारधड़ा और कुटलिया क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की स्वीकृति पूर्व में ही विभाग को दी गई है। मानसून से पहले सभी आवश्यक बचाव कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से कहा कि उक्त कार्य लोक एवं जनहित में महत्वपूर्ण है सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें।
निरिक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई दिनेश सिंह,एसडीओ वन गणेश दत्त जोशी, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रेंकुली,क्षेत्रीय प्रशासक नंदन सिंह बोरा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad