मझोला पकड़िया स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद दिखाएंगे हरी झंडी

ख़बर शेयर करें

 

मझोला पकड़िया स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद दिखाएंगे हरी झंडी
बरेली, 25 फरवरी 2026।
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल द्वारा यात्री जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12035/12036 टनकपुर–दिल्ली–टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस का मझोला पकड़िया स्टेशन पर प्रयोगिक आधार पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर माननीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद 26 फरवरी, 2026 को 12:01 बजे मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
नए ठहराव के अनुसार 12035 टनकपुर–दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2026 से मझोला पकड़िया स्टेशन पर 11:59 बजे पहुंचेगी तथा 12:01 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में 12036 दिल्ली–टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस 14:50 बजे पहुंचेगी और 14:52 बजे प्रस्थान करेगी।
मझोला पकड़िया स्टेशन पर ठहराव दिए जाने के फलस्वरूप 29 अप्रैल, 2026 से टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा स्टेशनों के आगमन एवं प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समयानुसार 12035 टनकपुर–दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस टनकपुर से 11:20 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 11:31 बजे तथा खटीमा से 11:50 बजे छूटेगी। वहीं वापसी यात्रा में 12036 दिल्ली–टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस 29 अप्रैल, 2026 से टनकपुर स्टेशन पर 16:10 बजे पहुंचेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
इज्जतनगर मंडल