रसोई गैस संकट व बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सिलेंडर को माला पहनाकर दी ‘श्रद्धांजलि’

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में अनोखे अंदाज़ में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को माला पहनाकर प्रतीकात्मक रूप से ‘श्रद्धांजलि’ दी तथा लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहा कि गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। इसका सबसे अधिक असर गृहिणियों पर पड़ रहा है, जिन्हें घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडर ब्लैक में करीब 2500 रुपये तक बेचा जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।
कांग्रेस नेता राजेन्द्र बिष्ट और संदीप भसोड़ा ने कहा कि सरकार ने जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाया था, लेकिन आज हालात इसके विपरीत हैं। बढ़ती महंगाई के कारण लोग मजबूर होकर फिर से लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाने को विवश हो रहे हैं।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से छात्र नेता मेहूल साह, सचिन राठौर, शाहनवाज मालिक, रेखा जाटव, ज्योति आर्या, विनीता आर्या, प्रेमा सागर, इशहाक खान, मयंक गोस्वामी, अल्का आर्या, रेनू आर्या, देवेन्द्र नेगी, हर्ष शर्मा, सौरभ कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।