उत्तराखंड सविता प्रकोष्ठ द्वारा कुष्ठ सेवा के क्षेत्र में दो बड़े कार्यक्रमों का आयोजन देहरादून व हल्द्वानी के कुष्ठ आश्रमों में सेवा, सम्मान और जनजागरूकता के कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

 

देहरादून। राष्ट्रीय सविता प्रकोष्ठ के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड सविता प्रकोष्ठ द्वारा कुष्ठ रोगियों की सेवा, सहयोग एवं जनजागरूकता को लेकर प्रदेश में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में पहला कार्यक्रम 21 दिसम्बर 2025 को शान्ति कुष्ठ आश्रम, मोहनी रोड, देहरादून में आयोजित होगा, जबकि दूसरा कार्यक्रम जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में मोतीनगर कुष्ठ आश्रम, हल्द्वानी (नैनीताल) में संपन्न किया जाएगा।

देहरादून में होने वाले कार्यक्रम की आयोजक प्रान्त सविता प्रकोष्ठ सह प्रमुख श्रीमती कृष्णा भण्डारी रहेंगी। वहीं हल्द्वानी कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डा. के. सी. तिवारी सहित अन्य समर्पित सेवा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। दोनों आयोजनों में सेवा कार्य, संवाद, सहयोग तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हसामपुर की पहाड़ी पर द्वापर युगीन रहस्य: पांडवों के दिव्यास्त्रों, स्वयं-प्रकट तीन पिण्डियों और नागवंश से जुड़े उस अलौकिक धाम का सच क्या है?

इन कार्यक्रमों का आयोजन प्रान्त सविता प्रकोष्ठ प्रमुख श्रीमती जयश्री भण्डारी एवं प्रान्त सह प्रमुख श्रीमती नीरा तिवारी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य कुष्ठ रोगियों के प्रति समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा इस क्षेत्र में कार्य कर रहे सेवाभावी लोगों का मनोबल बढ़ाना है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के युवाओं की मुखर आवाज़ या संगठन का मजबूत संवाहक: सादगी, संघर्ष और जनसेवा के पर्याय दीपेन्द्र कोश्यारी के जन्मोत्सव पर क्यों उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब?

सक्षम उत्तराखंड के प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने प्रदेश के सभी सक्षम प्रान्त कार्यकर्ताओं एवं संबंधित जिलों के कार्यकर्ताओं से दोनों आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। साथ ही सविता प्रकोष्ठ के अन्य जिलों के दायित्वधारियों से अपने-अपने जिलों में भी इसी प्रकार के सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  11 हजार फीट की ऊँचाई पर दफन मोक्ष का भूगोल: जहाँ बर्फ के गर्भ से फूटती है अग्नि, पारे के बुदबुदाते हैं कुंड और लोहे को स्वर्ण बनाती है लाल धारा

यह पहल समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा भावना और समर्पण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad