लालकुआँ।
नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ अवंतिका मंदिर, लालकुआँ में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस दौरान सांयकालीन बेला में सेंचुरी मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलकामना की प्रार्थना की। तथा सांयकालीन आरती में भाग लिया
पूजा-अर्चना मंदिर के आचार्य पं० चन्द्रशेखर जोशी द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराई गई। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के जयकारों के साथ अपनी आस्था व्यक्त की।
इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा पूजा-अर्चना करने पहुंचे नरेश चन्द्रा और बृजमोहन सिंह राणा को माँ की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया, जो श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा।
नरेश चन्द्रा के विचार
नवरात्रि का पर्व हमें शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मकता का संदेश देता है। माँ अवंतिका के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति और सुकून का अनुभव होता है। मिल परिवार क्षेत्र की उन्नति और सामाजिक समरसता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माँ से यही प्रार्थना है कि क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के विचार:
माँ अवंतिका की कृपा से ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। ऐसे पावन अवसर पर माँ के दर्शन करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर समाज में भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।
इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती, पत्रकार राजेश नेगी, रंजीत बोरा, दीप जोशी, ललित भट्ट सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और माँ के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ अवंतिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धा और आस्था ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
जय माता दी!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
