लालकुआँ। नगर के अंबेडकर पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा संत महात्मा आलोकानंद जी, सनातन संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी की प्रवक्ता जानकी त्रिपाठी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
वक्ताओं ने बताया कि संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन कर हिंदू समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया जा रहा है।

महात्मा आलोकानंद जी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन धर्म की मजबूती के लिए अध्यात्म से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि अध्यात्म में ही समस्त जीवन का सार निहित है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अध्यात्म का समावेश करे तो सनातन धर्म और अधिक सशक्त होगा तथा विश्व में शांति, सद्भाव और सौहार्द का वातावरण स्थापित होगा।
कार्यक्रम में विधायक डा० मोहन सिंह बिष्ट नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, भाजपा नेता हेमंत नरूला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, धन सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी, अनिल मेलकानी, कन्हैया कुमार, हेमंत नाहटा, राधेश्याम यादव, आदित्य चौधरी, अरुण जोशी, धीरज भट्ट, प्रेम नाथ, पंडित प्रकाश जैन सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शांतिपुरी के मोहन चंद्र खोलिया, एच.सी. मेमोरियल स्कूल हल्दूचौड़ के प्रबंधक सौरभ पंत, ओमपाल कश्यप, नारायण सिंह बिष्ट, सुभाष नगर, जगदीश अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह, धर्मवीर मौर्य, आकाश माथुर, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे, राजलक्ष्मी पंडित, नंदी उप्रेती, चंद्रा मेलकानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संजीव शर्मा एवं विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शांतिपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालकुआँ तथा एच.सी. मेमोरियल स्कूल हल्दूचौड़ के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सम्मेलन ने न केवल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया, बल्कि समाज को एकजुट होकर राष्ट्र और धर्म की उन्नति के लिए कार्य करने का आह्वान भी किया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
